Wednesday, 29 May 2019
रेनकोट
निर्देशक रितुपर्णो घोष की यह फिल्म, ओ.हेनरी की प्रसिद्ध कहानी "द गिफ्ट ऑफ़ मैगी" से ली गई है... श्री वेंकटेश फिल्म्स के द्वारा बनाई गई इस फिल्म के डायलॉग्स रितुपर्णो घोष ने लिखे हैं... यह कहानी दो प्रेमियों की है जो कि अलग हो जाते है और फिर एक दिन यूँ ही मिलते हैं और अपने आपको खुश दिखाने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन बिना बताए ही एक-दूसरे की सच्चाई जान लेते है...
यह एक ऐसी फ़िल्म थी जिसको यूँ तो सफलता नहीं मिली थी पर एक ख़ास दर्शक वर्ग को फिल्म पसंद आई... फिल्म में अजय देवगन, ऐश्वर्या रॉय, सुरेखा सीकरी, अन्नू कपूर, मौली गांगुली, समीर धर्माधिकारी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई थी... गुलज़ार और रितुपर्णो घोष के लिखे गीतों को शास्त्रीय धुनों पर आधारित संगीत दिया है देबोज्योति मिश्रा ने...* हमारी गलियां होके आना...
* मथुरा नगरपति काहे तुम गोकुल आए...
* शाम ढले सखिया सब लौट गईं सारी अकेले हम नदिया किनारे...
* कितने बरस बीते तुम घर न आए रे...
* पिया तोरा कैसा अभिमान...
x


फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला... ऐश्वर्या रॉय को बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स चॉईस अवार्ड्स मिला... रितुपर्णो घोष का निर्देशन और अजय देवगन और ऐश्वर्या रॉय के शानदार अभिनय की वजह से यह मन पर छाप छोड़ने वाली फ़िल्म है...
Subscribe to:
Posts (Atom)